Labels:

ऑनलाइन भागवत गीता सुने हिन्दी मे

महाभारत के युद्ध में कुरुक्षेत्र के मैदान में श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का सन्देश सुनाया था। इसमें एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञानयोग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से चर्चा हुई है। इसमें देह से अतीत आत्मा का निरूपण किया गया है।

जिस प्रकार एक सामान्य मनुष्य अपने जीवन की समस्याओं में उलझकर घबरा जाता है और उसके पश्चात जीवन के कर्तव्य से पलायन करने का मन बना लेता है उसी प्रकार अर्जुन जो महाभारत का महानायक है अपने सामने आने वाली समस्याओं से भयभीत होकर जीवन और क्षत्रिय धर्म से निराश हो गया था। अर्जुन ने जब देखा कि उससे युद्ध करने के लिए जो लोग उसके सामने खड़े है वो सब उसके परिवार के ही सदस्य है वह किस पर अपना बान चलायें। उसने अपना धनुष रख दिया था। ये सब देखकर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जन्म - मरण का रहस्य बताया और बिना फल कि चिंता किए अपने धर्म को निभाने और कर्म करने के लिए प्रेरित किया। इस सब के बाद अर्जुन ने अपना धनुष उठाया और युद्ध लड़ना आरम्भ किया। कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए इसी ज्ञान को भगवद गीता में लिखा गया है। अब आप भगवद गीता को ऑनलाइन सुन भी सकते हो। इसके लिए आपको निचे दी गई वेबसाइट पर जाना होगा।

0 comments:

Post a Comment

ये पोस्ट आपको कैसा लगा इस बारे में कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर लिखे। यदि ये पोस्ट आपको बेहतर लगा हो तो इसे Like करें और अपने दोस्तों में share करें।

प्रिय मित्र, आप इसी तरह इस ब्लॉग से जुड़े रहे।

धन्यवाद

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Shreesh Computer World © 2014 | Designed by Canvas Art, in collaboration with Business Listings , Radio stations and Corporate Office Headquarters