Labels:

ऑपरेटिंग सिस्टम केसे इंस्टोल करे

आपको बताऊंगा कई जाने माने ऑपरेटिंग सिस्टम्स को इंस्टाल करने के तरीके वो भी एक एक स्टेप के साथ 

 
 

 सबसे पहले हम सब से ज्यादा प्रसिद्ध और काम आने वाले OS XP को इंस्टाल करेंगे |

  

 इसके लिए हमें जो आवश्यक है वो एक XP की बूट डिस्क | यह आप अपने हिसाब से कही से भी लीजिए |

ओके इसके बाद हमें इस CD को अपने CD DRIVE में डालना है |

अब हमें हमारे सिस्टम को इस CD से बूट करवाना है इसके लिए हमे कुछ जरूरी बटन दबाने होंगे | सामन्यतः पहले हार्ड डिस्क बूट हो जाती है और हमें CD से बूट करना है इसलिए KEYBOARD से F10 बटन को प्रेस करे यह आपके बूट मेन्यू को लाएगा , इसी में से CD DRIVE को चुने और ENTER को प्रेस करे | आपके यदि बूट मेन्यू F10 बटन को प्रेस करने पर नही आ रही है तो आपको सभी F बटन को दबाकर देखना चाहिए | और भी तरीके है उनकी चर्चा यदि आवश्यक हुआ तो करेंगे |

आपको बूट मेन्यू इस प्रकार की मिलेगी | यह सभी सिस्टम में अलग अलग हो सकती है |


 
 तो अपना CD रोम सेलेक्ट करके ENTER दबा दे बस अब आपको आपकी स्क्रीन पर यह संदेश मिलेगा |

Press any key to boot from CD .





 आप अपने की - बोर्ड से कोई भी बटन दबा दीजिए |
 अब आपके स्क्रीन पर WINDOWS XP की CD से बूटिंग स्टार्ट हो जायेगी इस तरह से |
  
 कुछ ही देर में आपको यह आप्शन प्राप्त होंगे |

  

१ . enter यह आपको नया फ्रेश OS इंस्टाल का आप्शन देगा
२ . R फॉर RECOVER मतलब की आपके जो करंट OS है उसे यदि कोई समस्या है तो इस आप्शन से ठीक किया जा सकता है इस आप्शन से यह फायदा है की आपको आपके कंप्यूटर में सभी सॉफ्टवेर दुबारा नही डालने पड़ते है |
३. F3 फॉर QUIET यदि आपको आगे न बढ़ना हो तो |

 OK तो हमें नया फ्रेश OS डालना है इसलिए पहला आप्शन चुनिए और इसके लिए हमें ENTER प्रेस करना है |

अब हो सकता है आपके सामने MICROSOFT के टर्म्स को स्वीकार करने के लिए यह विंडो आये F8 को दबाए और आगे बढे |

 
 

 अब आपके सामने यह विंडो है |
  

 यहाँ आपको फिर से तीन आप्शन मिले है
१ . ENTER = इसे प्रेस करके हम चुने हुए पार्ट में OS को इंस्टाल करेंगे |
२ . C = इससे हम हार्ड डिस्क DRIVE में आपनी आवश्यकता के अनुसार नया पार्ट बनायेंगे |
३. F3 = अभी भी आगे नही बढ़ना हो तो प्रेस करके बंद कर सकते है |


शुरू के दोनों आप्शन को में आगे बता रहा हू |


 अभी आपको एक ही पार्ट दिख रहा है जो 10 GB के आसपास है , और यह भी एक्टिव नहीं है |

मुझे अपनी आवश्कता के लिए दो पार्ट चाहिए एक में OS होगा और एक पार्ट में मेरी आवश्यक फाइल , सोंग्स और जो भी अपने पास हो | तो यहाँ मुझे दो पार्ट बनाने है इसके लिए C को प्रेस करे |

आपको इस प्रकार से आप्शन मिलेंगे |


  
यहाँ मुझे दो पार्ट बनाने है इसलिए में 10 GB को हटाकर 7 GB चुनता हू बाकि 3 GB मेरे लिए अलग से रह जायेगी जिसमे में अपनी और दूसरी फाइल रख सखु |
  

 अब यहाँ अपने हिसाब से SIZE चुनकर ENTER करे , मेने सिर्फ 10 GB के अकोडिंग इसे बाँटा है आप इसे अपनी HDD की SIZE के हिसाब से बाँटे |

 ENTER करते ही आपको वापस पहले वाली विंडो मिलेगी लेकिन इस बार दो पार्ट मिलेंगे जिसमे से ऊपर वाला अब एक्टिव है |
 


अब हम इसी पार्ट में OS इंस्टाल कर रहे है इस लिए इसे सेलेक्ट करके ENTER करे |
ENTER को चुनते ही आपको यह आप्शन मिलेंगे 
   

पहले आप्शन को चुने और आगे बढे ,

FORMAT होकर फाइल कॉपी होना शुरू होगी 
   

  

  

आपका सिस्टम अब रिस्टार्ट होगा |
 


इंस्टाल होना शुरू हो चूका है |
  

  

यहाँ आपको आपकी सीरियल की डालनी होगी जो आपकी CD के साथ आपको मिली है , कुछ पाइरेटेड CD में यह आप्शन नही मिलेगा |

 

 
  

  


  



कुछ देर में आपका PC फिर से रिस्टार्ट होगा |

   

  

  
  

  
  



 














 

  

 ओके WE R DONE .................................................. ..............


आगे काफी कुछ बाकी है , यह नया OS था यदि किसी कारण वश आपका OS काम नहीं करे तब RECOVER का आप्शन चुने और इसी तरह से RECOVER करे बस एक आप्शन आपको बदलना होगा जो में आपको फिर से बताऊंगा | तब तक के लिए KEEP WATCHING .......................................

ये पोस्ट मनोज भाई कि है। ..................
















0 comments:

Post a Comment

ये पोस्ट आपको कैसा लगा इस बारे में कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर लिखे। यदि ये पोस्ट आपको बेहतर लगा हो तो इसे Like करें और अपने दोस्तों में share करें।

प्रिय मित्र, आप इसी तरह इस ब्लॉग से जुड़े रहे।

धन्यवाद

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
 
Shreesh Computer World © 2014 | Designed by Canvas Art, in collaboration with Business Listings , Radio stations and Corporate Office Headquarters